गाजीपुर, जुलाई 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पंचायत सहायकों की उपस्थिति, व्यक्तिगत शौचालय आवंटन और प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिये गये। डीएम ने सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने और जनता की समस्याओं का निर्धारित समय में निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया। उन्होने आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से लाभ दिलाने तथा व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा दिया जाय। जिसके घर पर पर व्यक्तिगत शौचालय नहीं है, उसकी सूची तैयार करते हुए उनकी व्यवस्था करायी जाय। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर्स को...