गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। परिवार और समाज में बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का नियमित हालचाल लेगी। यह भी पढ़ें- हर बुजुर्ग का पुलिस जानेगी हाल, रखेगी रिकॉर्डकार्यक्रम का उद्देश्य एडीजी के निर्देश पर गोरखपुर जोन के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बुजुर्गों का रिकॉर्ड तैयार कर उनकी समस्याओं पर नजर रखी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों को घरेलू कलह, उपेक्षा और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाना है। इसके लिए सभी थानों में गठित कम्युनिटी पुलिस यूनिट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन, इसमें बीट पुलिस अधिकारी की भी मदद ली जाएगी। पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार करेंगे और समय-समय पर उनसे संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जा...