फिरोजाबाद, जून 18 -- शिकोहाबाद। ऑनलाइन गेम एवं शेयर मार्केट में रुपये हारने के बाद बैंक में गिरवी रखे सोने को बाजार में गिरवी रखने वाला बैंक अधिकारी काफी शातिर था। हर बार सोना रखने के लिए उसके द्वारा नए-नए स्वर्णकार को चुना जाता, ताकि किसी को शक न हो। अपनी मजबूरी बताते हुए वह सोना रख ज्यादा से ज्यादा रकम लेने का प्रयास करता। अभी तक होने वाली जांच में पुलिस के निशाने पर शिकोहाबाद के आधा दर्जन स्वर्णकार भी बताए जाते हैं, जिनके संपर्क में बैंक अधिकारी आया था। बैंक में गिरवी रखे ग्राहकों के सोने का गबन करने वाला बैंक अधिकारी काफी शातिर था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अलग-अलग स्वर्णकारों के यहां पर सोना गिरवी रखा। किसी के यहां पर सौ ग्राम सोना गिरवी रखा तो किसी के यहां पर 200 ग्राम। इसके पीछे माना जा रहा है कि वह आमजन बनकर...