हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा लक्ष्य
खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को एसएन उच्च विद्यालय, सोनवर्षा रहीमपुर में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कहा कि हर बच्चों तक गुणवतपूर्ण शिक्षा पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का आधार है। शिक्षित समाज ही जागरूक और सशक्त समाज बनता है, इसलिए विद्यालयों का विकास अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर एचएम मनोज कुमार, ग्रामीण मंटून चौधरी, ललित चौधरी, सुनीत चौधरी, लक्ष्मी नारायण चौधरी, संजीव चौधरी, रमेशचंद चौधरी, अजय चौधरी उर्फ फंटूश, निलेश चौधरी, सौरभ कुमार, राकेश पासवान चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.