गढ़वा, मार्च 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी ने एक-एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने पर डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं भविष्य में कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर कार्रवाई करने की भी बात कही। संबंधित बीईईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज को अधीनस्थ सभी शिक्षा पदाधिकारी व कर्मियों का नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज संबंधित रिपोर्ट का निरीक्षण करने और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.