गोड्डा, अप्रैल 23 -- महागामा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने और ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने हेतु स्कूल रुआर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान, प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल, शिक्षक राधाकांत साह एवं आनंद रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन रीतेश रंजन ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल रूआर कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचना है। अभियान के तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- महागामा में 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम का शुभारंभ, ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर जोर इस कार्य में स्थानीय जनता प्रतिनिधि से भी सहयोग...