रामपुर, मार्च 22 -- शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर स्कूल चलो अभियान का आगाज एक अप्रैल से होगा। शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान दो चरणों में संचालित होगा। पहला चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। शासन ने सभी तैयारियां 31 मार्च तक पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की प्राथमिकता के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों, बालिकाओं, दिव्यांगों और प्रवासी परिवारों के बच्चों के चिह्नांकन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि 3 वर्ष की आयु के बच्चों का आंगनबाड़ी/बालवाटिका में और 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत प्रवेश...