बेगुसराय, जनवरी 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गुरुवार को बीपी इंटर विद्यालय बेगूसराय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी आकाश कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। विज्ञान वह शक्ति है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। जिज्ञासा को ज्ञान में बदलती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर एक खोजकर्ता छिपा होता है। आवश्यकता है उसे अवसर और मार्गदर्शन देने की। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य भी यही है कि बच्चों की कल्पना, प्रयोग और नवाचार की श...