उरई, अप्रैल 4 -- उरई, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से शैक्षणिक सत्र में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जालौन में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी विनय कुमार सिंह, सीडीओ केके सिंह, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए चंद्र प्रकाश सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।वहीं नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए थर्ड पार्टी असेसमेंट में निपुण घोषित जनपद के 269 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक...