मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में सजीव प्रसारण किया गया। जिसको पंचायत भवन, मुरादाबाद में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से देखा। इस दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने का संदेश दिया। सजीव प्रसारण के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं स्कूल चलो अभियान पर आधारित लघु नाटिकाओं के माध्यम से शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटिकाओं के जरिए अभिभावकों को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार ...