हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ्य रहे : राज्यपाल
रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को बाल कल्याण संघ और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संयुक्त तत्वावधान में स्टेकहोल्डर परामर्श सह 'बालश्रम उन्मूलन के लिए राज्य कार्य योजना' की शुरुआत की गई। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि सुदूर ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में बाल संरक्षण को लेकर लगातार सजगता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गरीबी, असुरक्षा, शोषण और बाल तस्करी से प्रभावित बच्चों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम का विवरण राज्यपाल ने आगे कहा कि जब कोई बच्चा स्कूल जाने की उम्र में मजदूरी करने को मजबूर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.