मोतिहारी, जनवरी 13 -- मोतिहारी। कृषि ड्रोन से फसल पर कीटनाशी व तरल उर्वरक का छिड़काव होगा। कीट व्याधि प्रबंधन के लिए किसानों को कृषि ड्रोन से छिड़काव की सुविधा मिलेगी। पौधा संरक्षण विभाग ने रबी सीजन के लिए इस योजना को लॉन्च किया है। अनुदानित दर पर किसान करा सकेंगे कृषि ड्रोन से छिड़काव : किसान अनुदानित दर पर कृषि ड्रोन से कीटनाशी व तरल उर्वरक का छिड़काव करा सकेंगे। किसानों को प्रति एकड़ 419 रुपए छिड़काव शुल्क पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 15 एकड़ फसल के लिए अनुदानित दर पर छिड़काव की सुविधा दी जाएगी। किसानों को कृषि ड्रोन से अनुदानित दर पर अधिकतम दो छिड़काव का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...