लखीसराय, अगस्त 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' को सफल बनाने के लिए लखीसराय जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में इस बार हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की कवायद के तहत बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जीविका से जुड़ी महिलाओं को दी गई है। अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में 4000 राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हिसाब से जिले के सभी प्रखंडों के लिए हजारों की संख्या में तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका लखीसराय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के सफल क...