समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर । समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर प्रखंड में एक-एक तथा जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की प्रक्रिया जारी है। इन विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी शिक्षा विभाग से गठित की गई है। डीईओ इस कमेटी के सदस्य सचिव हैं। बाकी तीन सदस्यों में दो डीएम से नामित सदस्य तथा एक सदस्य ट्रेंनिग कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे। क्लास नौंवीं से दसवीं और ग्यारहवीं से बारहवीं स्तर वाले ये विद्यालय अलग तरह के विद्यालय होंगे, जो उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के रूप में कार्य करेंगें। यहां विषय-विशेष में दक्ष, शैक्षणिक नवाचार में संवेदनशील व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध शिक्षक होंगे। ये विद्यालय अपने प्रखंड में अन्य विद्यालयों...