नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- गोल्ड आपके पोर्टफोलियो के लिए क्यों जरूरी है? पोर्टफोलियो में सोना कितना होना चाहिए? जैसे कई तरह के सवाल अगर आपके मन में हैं तो यहां उनका जवाब है। पिछले एक साल में सोने ने करीब 62% का शानदार रिटर्न दिया है। यह आपको बेहद आकर्षक लग सकता है, लेकिन असली कहानी सिर्फ रिटर्न की नहीं है। असल में सोने की ताकत तब दिखती है, जब इसे आपके पूरे इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो के साथ जोड़ा जाता है।सोना रिटर्न तो देता है, लेकिन लगातार नहीं ऊपरी तौर पर देखें तो सोने ने कई बार जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। कभी-कभी एक साल में 108% तक, लेकिन लंबी अवधि (10-20 साल) में इसका औसत रिटर्न करीब 14-18% के आसपास रहता है। इसके साथ जोखिम भी जुड़ा है। सोने में 20% तक की सालाना गिरावट और 29% तक की बड़ी गिरावट देखी जा चुकी है। यानी यह हमेशा ऊपर जाने वाला निवेश न...