लखनऊ, मई 11 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद एवं अवैध कब्जों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न एवं अवैध कब्जों के मामलों में आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने ये निर्देश सोमवार को सात कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जनता दर्शन के दौरान दिए।

जनसमस्याओं का समाधान उन्होंने हर पीड़ित को न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकतानुसार अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और पीड़ितों को समयबद्ध...