हल्द्वानी, जुलाई 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को वार्ड 12, 13 और 14 में संगठनात्मक बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एसआईआर को सफल बनाते हुए हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए। ताकि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। विधायक ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्राप्त सुझावों एवं विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो उन्होंने कां...