उरई, मार्च 13 -- उरई। कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए फार्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित प्रकरणों की चेकिंग कर सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, अभिलेखों तथा सत्यापन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से बीएलओ से संवाद कर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कुछ मतदाताओं से सीधे वार्ता कर फार्म से संबंधित प्रकरणों का सत्यापन भी किया। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड...