लखनऊ, मार्च 25 -- प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बुधवार को शास्त्री भवन स्थित सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संपादित की जाने वाली अंतर्विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन किया जाए।उन्होंने गर्मी के मौसम में संभावित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंधन समय से सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहि...