नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, यह हर दिन रिश्ते को समझने, संभालने और मजबूत बनाने का सफर है। पति-पत्नी के छोटे-छोटे बिहेवियर से ही यह बात तय हो जाती है कि उनका रिश्ता खुशहाल रहेगा या आने वाले समय में टेंशन से भर जाएगा। अक्सर लोग बड़ी बातों पर तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं जिसकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में धीरे-धीरे खटास आने लगती है। अगर आप चाहते हैं आपकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होता जाए, तो इसके लिए इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही टिप्स, जिनपर ध्यान देकर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं।रूल 1: दूसरों के सामने कभी झगड़ा ना करें पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होना आम ब...