गया, जून 1 -- फतेहपुर और टनकुप्पा प्रखंड की पंचायतों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रत्येक पंचायत मुख्यालय में ओपन जिम, पार्क और खेल मैदान की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके। सामाजिक कार्यकर्ता रवि चक्रवर्ती, मिथलेश शर्मा, अरुण कुमार, अनिल यादव, राजेश सिंह, विनय सिंह, कांति यादव, किशुन पासवान, गुंजन सिंह आदि का कहना है कि वर्तमान में अधिकांश पंचायतों में युवाओं के लिए खेलकूद और व्यायाम की समुचित व्यवस्था नहीं है। बुजुर्गों के लिए टहलने और समय बिताने के लिए पार्क का भी अभाव है। इसके कारण युवाओं की शारीरिक गतिविधियां लगातार कम हो रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव प...