बिहारशरीफ, जून 21 -- पंचायतों की विकास राशि में वृद्धि, 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी फोटो: ट्रनिंग-बिहारशरीफ के जिला पंचायत संसधान केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते अधिकारी व कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। पंचायतों में विकास कार्य के लिए मिलने वाली राशि में वृद्धि कर दी गयी है। 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुसार पंचायत के गांवों के विकास के लिए अब 20 फीसद की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। एक साल में अब मुखिया को 16वें वित्त में 50 लाख रुपये मिलेंगे। पहले यह 40 लाख था। पहले 100 में से मुखिया को 60 फीसद, पंचायत समिति व प्रखंड को 20-20 फीसदी राशि मिलती थी। नये नियम के अनुसार अब मुखिया को 80 तो पंचायत समिति व प्रखंड को 10-10 फीसदी राशि मिलेगी। वित्त आयोग द्वारा अनुदान राशि में वृद्धि की अनुशंसा की गई है। नये नियम के अनुसार पंचायतों को आधारभूत संरचना...