बक्सर, जनवरी 13 -- प्रवचन श्रीराम ने जंगल में भी अपनी मंगल अनुभूति का अनुभव किया था धर्म की रक्षा करते हुए अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान हो गए फोटो संख्या 21 कैप्शन - मंगलवार को औद्योगिक थाना के पास रामकथा सुनती महिलाएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23 वीं स्थापना दिवस मनाया जा रहार है। इस दौरान श्रीराम कथा का संगीत आयोजन हो रहा है। कथावाचन करते हुए किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि भगवान राम ने अपने इस पूरे जीवन काल में हम सभी मानव को संदेश देकर हमें जीने की कला सिखाई है। मनुष्य अपने अनुभूतियों से अपनी सोच से दुख और सुख पाता है। जब भगवान राम जंगल में गए वहां उन्हें दु:खद स्थिति व परिस्थितियों का सामना किया था। लेकिन, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जंगल में भी अपनी मंगल अनुभूति का अनुभव किया। अर्थात...