गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ध्वस्त होने से और होम डिलेवरी न होने से परेशान लोग गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइन लगा रहे हैं। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए जिलाधकारी दीपक मीणा ने जनपद के 87 गैस एजेंसियों पर दो शिफ्ट में रसोई गैस वितरण की व्यवस्था की है। बकायदा इसके लिए दोनों शिफ्ट में 174 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि गैस एजेंसियों पर रसोई गैस की कालाबाजारी न होने पाए और नियमानुसार रसोई गैस का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन भी शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की रसोई गैस एजेंसियों पर सुबह 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 12 बजे से रात 08 बजे तक रसोई गैस का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में 87-87 की संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारि...