हर दिन शाम में दो घंटे खुलेगी रिवरसाइड डिस्पेंसरी
धनबाद, अगस्त 23 -- बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) और ईजे एरिया प्रबंधन के बीच शनिवार को महाप्रबंधक कार्यालय में 8 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता हुई। इसमें दो प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए। इसके तहत रिवरसाइड डिस्पेंसरी अब रोजाना शाम 4 से 6 बजे तक खुलेगी। वहीं, मोहलबनी से अंबेडकर चौक होते हुए पाथरडीह रोड को जोड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो फिल्टर प्लांट कॉलोनी से रास्ता निकालने की जांच रिपोर्ट सौंपेगी। वार्ता में महाप्रबंधक टी. पासवान, सुदामडीह पीओ अरुण कुमार, पीएम अभिषेक झा, एरिया सिविल अभियंता ऋषिकेश कदम, यूनियन के संयुक्त महामंत्री निताई महतो, नागेंद्र सिंह, रमेश महतो, रामबालक सिंह व संतोष रवानी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 15 दिनों में रास्ता बनाने के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.