कन्नौज, दिसम्बर 20 -- कन्नौज। जिले में सर्दी ने एक बार फिर अपने तेवर और तेज कर लिए हैं। शुक्रवार रात से ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी और शनिवार सुबह शहर समेत ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर और बाजार जाने वाले लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। चाय की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से बचाव के लिए हाथ सेंकते दिखाई दिए। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही और कई लोग देर से घरों से निकले। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4 डिग्...