एटा, जुलाई 17 -- हर थाना में मिशन शक्ति का कार्यालय है। यहां पर महिलाओं की समस्याओं को सुना था। सुनवाई के लिए महिला कांस्टेबल अथवा महिला एसआई तैनात किए गए है। इन मिशन शक्ति के कार्यालय में महिलाओं की समस्याओं का सुनकर समाधान कराया जाता है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति संवाद अभियान महिलाओं के लिए काम करता है। हर थाना पर अलग से कार्यालय बनाया गया है। घरेलू हिंसा और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए किशोर उम्र की किशोरियों को जागरूक करने उन्हें अच्छे और बुरे की पहचान कराने की बड़ी आवश्यकता है। बदलते परिवेश में किशोरियों को सशक्त बनकर ही मजबूत परिवार और समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Etah News: मिशन शक्ति कार्यक्रम : बेटों को जागरूक करने से रुक सकेगी बेटियों से होने वाली घटनाएं गांव की क...