मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज में शराब के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी रणनीति तैयार की है। अब हर थाना क्षेत्र के तीन सबसे बड़े शराब माफिया की संपत्ति जब्त की जाएगी। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- फूंक मारने वाली मशीन से जांच शराब पीने का सबूत नहीं; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाशराब माफियाओं की सूची मुजफ्फरपुर जिले में 48 थाना व ओपी मिलाकर 140 शराब माफियाओं की सूची बनाई गई है। इनकी संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये शराब धंधेबाज कई-कई केस में आरोपित रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप मंगाने से लेकर स्थानीय स्तर पर स्प्रिट से नकली शराब बनाने और बिक्री करने वाले शराब माफिया की...