मुरादाबाद, मई 8 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में बुलाई गई किसान महापंचायत में जिले भर से किसान आएंगे। संगठन की ओर से तहसीलवार टीमें किसानों से संपर्क कर रही हैं। बिजली के स्मार्ट मीटर, केसीसी के ब्याज और बकाया गन्ना मूल्य को लेकर किसान जागरण का कार्यक्रम शुरू है। संगठन के वेस्ट यूपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि किसान महापंचायत और गोष्ठी में खेती-किसानी के साथ किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर संघर्ष की योजन तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किसान-मजदूर संवाद महापंचायत की जिम्मेदारी बांटी यह भी पढ़ें- गांव-गांव पंचायत कर संगठन मजबूत करेगी भाकियू: राकेश टिकैत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...