मधुबनी, मार्च 1 -- जयनगर। बिहार राज्य किसान सभा का 10वां अंचल सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। उद्घाटन किसान नेता रामजी यादव ने किया। सम्मेलन को मजदूर संगठन के केन्द्रीय कमिटी सदस्य शशिभूषण प्रसाद ,पूर्व छात्र नेता अधिवक्ता चन्देश्वर प्रसाद ,अधिवक्ता कुमार राणा प्रताप सिंह ,प्रो रामकुमार यादव ,पवन कुमार , शिब कुमार शत्रुघ्न साह , ए. आई. एल. यू. जयनगर के नेता मुकेश कुमार सहित ने संबोधित किया। झंडो त्तोलन व शहीद वेदी पर पुष्पांजली अर्पित कर सम्मेलन की कार्रवाई शुरू की गयी। अध्यक्ष मंडल में उपेन्द्र यादव, शिव कुमार यादव थे। सर्व सम्मति से 21 सदस्यीय कमिटी का चुनाव किया गया। उपेन्द्र कुमार यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव व उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव, सचिव मंजूर ,संयुक्त सचिव पवन कुमार यादव व सुकेन्द्र प्रसाद चुने गये।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.