मैनपुरी, अप्रैल 28 -- स्मार्ट मीटर की मुश्किलों का किस्सा इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रदर्शन हो रहे हैं, लोग स्मार्ट मीटर से छुटकारा दिलाने की बात कह रहे हैं। मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज मुखर हो रही है। राजनीतिक दल भी इस मुद्दे को हवा देकर जनता के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं। मैनपुरी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। हालांकि ऊर्जा मंत्री ने एक किलोवाट और दो किलोवाट के कनेक्शन धारकों को राहत दी है और एक महीने बाद ही रिचार्ज करने की छूट दे दी है। सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बिजली उपभोक्ताओं को रास क्यों नहीं आ रही है। यह भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ताओं को छका रहा स्मार्ट मीटर, हो रही परेशानी लोग इसे लेकर इतने गुस्से में क्या हैं? सरकार ने केंद्र सरकार की स्मार्ट मीटर योजना को मैनपुर...