बागपत, मार्च 15 -- जिलेभर के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। पहले दिन 10080 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। कोई अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा, तो कोई बस या फिर डग्गामार वाहन के जरिए। जिसके चलते दिनभर सड़कों पर अभ्यर्थियों का ही रेला नजर आया। दोपहर के समय प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद हाइवे जाम हो गए। पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों तक पसीनें बहाने पड़े।यातायात के साधनों का टोटा शनिवार को यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को महंगा पड़ गया। सुबह के समय पर बस नहीं मिली, तो काफी अभ्यर्थियों को बाइक सवारों से लिफ्ट लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना पड़ा। वहीं, पेपर समाप्त हुआ, तो जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर चां...