प्रयागराज, नवम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब यात्रियों की राय के आधार पर बस सेवा सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के निर्देश पर अब सभी एआरएम खुद बसों में सफर कर यात्रियों से सीधा फीडबैक लेंगे। यात्री बस की सुविधा, चालक-परिचालक के व्यवहार, समयपालन और बस अड्डों की व्यवस्था पर अपने सुझाव देंगे। जीरो रोड, लीडर रोड, प्रयाग, सिविल लाइंस, मंझनपुर, प्रतापगढ़, मीरजापुर, बादशाहपुर और लालगंज डिपो के अधिकारी यात्रियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें और सुझाव दर्ज करेंगे। रोडवेज प्रशासन इन सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार लागू करेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को आरएम ने खुद की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...