नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से खेला जाएगा। इस सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय टीम कई दिन पहले ही श्रीलंका पहुंच गई थी और अभ्यास मैच भी खेला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम को पर्याप्त तैयारी का समय मिलना चाहिए। जिससे खिलाड़ियों को रेड-बॉल परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए समय मिलता है खासकर तब जब वे एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में बदलाव कर रहे हों और विदेशी परिस्थितियों का सामना कर रहे हों। यह भी पढ़ें- गिल भारत के 600वें टेस्ट में कप्तानी करने पर क्या बोले? WTC के लिए बनाया प्लानसीरीज से पहले तैयारी से मदद मिलेगी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''अब मैं कप्तान की भूमिका में सहज हूं। हम अच्छे से बढ़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनश...