नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया गया है। 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा कि एक ही झूठ को बार-बार बोला जा रहा है, लेकिन मैं हर झूठ का पर्दाफाश करूंगा। उन्होंने कहा कि घायल हूं, इसलिए घातक हूं। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नेताओं ने उन पर तीन आरोप लगाए हैं। इन तीनों का जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है। मैं वहां सरकार पर दबाव डालने के लिए हूं, हंगामा करने, माइक तोड़ने और कुर्सियां फेंकने के लिए नहीं। उन्होंने आलोचना करने वाले आप नेताओं को चुनौती देते हुए कि वे ऐसा एक भी उदाहरण पेश करें जहां उन्होंने वॉकआउट मे...