उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव। संवाददाता अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम ने सर्राफा कारोबारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। किसी भी तरह की जमाखोरी, कालाबाजारी या पैनिक खरीदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठकबैठक का आयोजन डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए सभी को मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देना होगा। उन्होंने ज्वेलर्स ...