हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक
कन्नौज, जुलाई 12 -- गुगरापुर। पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय, गुगरापुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत रविवार को 'एक छात्र-एक पौधा' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल और अशोक समेत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना रहा। पौधरोपण के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक-एक पौधे की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को जीवित रखने का संकल्प लेकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.