बक्सर, जुलाई 22 -- पेज-युवा के लिए जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 25 जुलाई को होगा आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों से मांगा जाएगा सहयोग बक्सर, निज प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अब प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक व सर्वांगीण विकास को गति देना है। इस माह 25 जुलाई को आयोजित होने वाली पहली संगोष्ठी का मुख्य विषय समावेशी शिक्षा रखा गया है, जिसमें सभी बच्चों को समान अवसर, सम्मान और सहयोग उपलब्ध कराने पर चर्चा होगी।

संगोष्ठी में सरकारी योजनाएं संगोष्ठी में मुख्यमंत्री पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृ...