साहिबगंज, अप्रैल 28 -- बरहेट। बरहेट प्रखंड के उत्तरी पंचायत भवन सचिवालय से मंगलवार को हर घर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस बरहेट के तत्वावधान में आयोजित हुआ। रैली पंचायत भवन से निकलकर बरहेट थाना तक पहुंची, जहां लोगों को बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नवीनीकरण, नामांकन एवं क्लेम सेटलमेंट को लेकर जागरूकता फैलायी। रैली में शामिल सखी मंडल की दीदियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विभाग के बीपीएम सहित बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर ग्रामीणों तक सामाजिक सुरक्षा योज...