पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर। झारखंड क्रांति मंच (जेकेएम) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हर घर संविधान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत घर-घर भारतीय संविधान की प्रतियां वितरित की जाएंगी। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केंद्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी विजय राम, केंद्रीय सदस्य मो यासीन अंसारी, कृष्णा राम तथा पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को मेदिनीनगर स्थित आंबडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की जाएगी, जिसके बाद संविधान की पुस्तक का वितरण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तक के साथ-साथ प्रत्येक घर संविधान की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.