रांची, मार्च 22 -- खूंटी, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत 8 से 22 मार्च 2026 तक जिले में आयोजित "जल महोत्सव पखवाड़ा" का समापन रविवार को बिरसा कॉलेज, खूंटी के बहुउद्देश्यीय सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड के निदेशक मनोहर मरांडी, मुख्य अभियंता सीडीओ, वॉटर क्वालिटी के मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता रांची, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने जल अर्पण कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन की गतिविधियों और ...