महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस बार जिले में देशभक्ति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। अभियान के तहत जनपद के हर घर, सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से 2.88 लाख तिरंगा झंडे तैयार कर रही हैं। जिला प्रशासन की इस पहल राष्ट्रध्वज की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साथ ही साथ गांव की महिलाओं को घर बैठे ही बेहतर रोजगार व आय का साधन मिल गया है。 यह भी पढ़ें- स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बनाये पांच लाख तिरंगामहिला समूहों की सक्रियता एनआरएलएम से जुड़ी सहायता समूहों की दीदियां युद्ध स्तर पर झंडे की सिलाई व फिनिशिंग के काम में जुटी हुई हैं। निर्धारित मानकों व तय आ...