सहारनपुर, सितम्बर 1 -- देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा घर-घर यज्ञ हर घर यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को शिक्षक नगर में 60 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञों का आयोजन किया गया। बसंत विहार में डॉ. सुरेंद्र आर्य के निवास पर ईश्वर उपासना का वैदिक स्वरूप कार्यक्रम में बडौत के आचार्य धनकुमार शास्त्री ने बताया कि ईश्वर का रूप सुख देने वाला है। प्राणी मात्र का भला करके ही उसकी सच्ची भक्ति होती है। आचार्य विनीत कुमार आर्य ने कहा कि हमे ईश्वर उपासना से ईश्वर के गुणों अपनी आत्मा में धारण कर परोपकार कार्यों में लगाना चाहिए। यज्ञरूप परमेश्वर की उपासना करने से मानव का जीवन उत्कृष्ट बन जाता है। भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि आर्य समाज की भूमिका राष्ट्र हित में सर्वोपरि है। आर्य समाज हमे वेदों के मार्ग पर चलना सिखाता है। अध्यक्षता जिला आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.