सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम अब शहर में घर-घर चार रंग के डस्टबिन आधारित कचरा पृथक्करण व्यवस्था को बढ़ावा देगा। भारत सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 में किए गए संशोधनों के तहत प्रत्येक परिवार के लिए कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग एकत्रित करना आवश्यक किया गया है। शनिवार को नगर निगम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग तथा उमंग सुनहरा कल के तत्वावधान में चार डस्टबिन आधारित कचरा पृथक्करण जागरूकता स्टिकर का लोकार्पण किया गया। अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने बताया कि विशेष जागरूकता स्टिकर घरों की रसोई में लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को यह जानकारी आसानी से मिल सके कि किस प्रकार का कचरा किस रंग के डस्टबिन में डालना है। यह भी पढ़ें- हर घर में होंगे चार रंग के डस्टबिन, कचरा पृथक्करण को मिलेगा बढ़ावा उन्होंने कहा कि इससे स्रोत स...