जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी पांचों प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पर चर्चा गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर पोषण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, प्रसव पूर्व जांच का महत्व, उचित वजन वृद्धि, शीघ्र एवं केवल स्तनपान तथा समयानुसार पूरक आहार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, करपी प्रखंड के कोचहासा पंचायत में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिप्रा वर्मा की अध्यक्षता में पोषण पर चर्चा विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से समुदाय के बीच पोषण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। उक्त गतिविधियों का उद्देश्य...