हर घर नल योजना को मिलेगी रफ्तार, मिलेगा शुद्ध जल
गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर। जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर नल योजना के तहत 80 से 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कार्यों को जल्द पूरा करने का शासन का निर्देश है। इसके तहत अंतिम चरण में पहुंच चुके कई प्रोजेक्ट के जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी है। कार्यदायी संस्थाओं ने 80 प्रतिशत से ऊपर हो चुके कार्यों को पूरा करने में जोर लगा दिया है। जनपद के 16 ब्लॉकों के 5 लाख 14 हजार 688 घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2022-23 में फेज-2 और 2023-24 में फेज-5 के तहत 2756 करोड़ रुपये की लागत से योजना पर कार्य शुरू हुआ था। इसके तहत 2197 राजस्व गांवों को पेयजल से संतृप्त किया जाना है। विभाग के अनुसार 11,790 किलोमीटर पाइपलाइन में से अब तक लगभग 10,340 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। योजना के तहत 763 पंप हाउस और 875 ओवरहेड टं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.