भदोही, मार्च 24 -- हर घर नल योजना के बारे में दी जानकारी ज्ञानपुर, संवाददाता।विकास भवन परिसर के डीपीआरसी सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जल जीवन मिशन से संबंधित गतिविधियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। हर घर नल योजना के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ सालों पर प्रकाश डाला गया। जल आपूर्ति योजनाओं, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

हि...