पटना, फरवरी 27 -- हर घर नल जल योजना से संबंधित विधायकों की शिकायतों की जिलावार सुनवाई होगी। विभागीय मंत्री इसकी समीक्षा करेंगे। वे ही अपने स्तर से समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में इस योजना को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पूरे राज्य में हर घर नल-जल योजना के रख-रखाव और संचालन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा में कई विधायकों ने अपने-अपने सवालों के माध्यम से यह मामला उठाया था। विधायकों का आरोप था कि सम्पूर्ण राज्य में वार्ड सदस्य द्वारा कराये गये हर घर नल-जल योजना की स्थिति अत्यंत ही खराब है। अधिकतर पाइप फट चुके हैं, नल टूटे हुए हैं, विद्युत विपत्र के भुगतान के अभाव में अधिकांश बंद पड़े हैं। बोरिंग और पानी टंकी क...