मिर्जापुर, मार्च 29 -- चुनार हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल जल अंतर्गत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल एकक ओर जहां पानी पीने के लिए नहीं घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है । वहीं दूसरी ओर पानी से खेतों में सब्जी की सिंचाई की जारी रही है। शिकायत करने के बाद भी संबंधित अधिकारी रोक लगाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के मंगरहा बसंतपुर गांव में कई जगह पर किसान हर घर नल जल से अपनी सब्जी की फसलें धनिया,मिर्चा के साथ बागवानी,फूलों की सिंचाई कर रहे हैं। इस गांव के खेत के पास चौबीस घंटे नल की टोटी खुला रहता है। वहीं क्षेत्र के कई गांवों में घरों तक पाइप लाइन ही नहीं पहुंचा और न ही टोटी लगाया गया। कुछ जगह टोटी भी लगा तो उसमें से पानी नहीं आ रहा है। लरछूट गांव नई बस्ती निवासी देवी प्रसाद,प्रभुनाथ, सुभाष, कैलाश,शिव...