हर घर नल का टूटा पाइप, प्रतिदिन बह रहा हजारों लीटर पानी
सोनभद्र, जून 25 -- घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड के खुटहा गांव में हर घर नल योजना के तहत पेयजल सप्लाई के लिए बिछाया गया पाइप लाइन फटने से करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों के माध्यम से कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी संबंधित उदासीन बने हुए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गर्मी जहां लोग पीने के पानी के लिए परेशान है वहीं करीब एक सप्ताह से फटे हर घर जल नल योजना के पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। एक सप्ताह से पाइप फटने के कारण खुटहां गांव में सड़क किनारे लगातार पानी बहने के कारण पूरी तरह से तालाब जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं। पिछले एक सप्ताह से पाइप लाइन टूटने के कारण 2 इंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.